फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.5 करोड़ से बदलेगी बहराइच शहर की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर को 6.5 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पालिका परिषद के सभी 31 वार्डों में नाले और नालियों की नए सिरे से मरम्मत होगी।
विज्ञापन


वार्डों में ऊबड़ खाबड़ लिंक मार्गों को इंटरलॉकिंग व्यवस्था से दुरुस्त किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार हो गई है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

14वें वित्त के मद से कार्य होगा। मार्च के अंत तक कार्ययोजना का बजट मिलने की उम्मीद है। धन जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

जिला मुख्यालय होने के बावजूद वार्ड और मोहल्लों के बदहाल मार्ग ग्रामीण क्षेत्र जैसे नजर आते हैं। जलभराव की समस्या भी आम है। इन समस्याओं से शहर के लगभग सभी 31 वार्डों के मोहल्ले जद में हैं।

समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से विकास की कार्य योजना तय की गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि 14वें वित्त के मद से निर्माण कार्य नगर क्षेत्र में करवाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के सभी 31 वार्डों में लगभग 200 किलोमीटर लंबी नालियों को दुरुस्त करवाया जाएगा। नालों की साफ-सफाई के साथ दीवारों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी, जिससे वर्षा में नाला उफनाने की स्थिति न बने।

इससे जलभराव की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। इसके बाद शहर के सभी वार्डों में लगभग 60 किलोमीटर इंटरलॉकिंग कार्य करवाया जाएगा। जिससे वार्डों के लिंक मार्ग गड्ढामुक्त हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इन विकास कार्यों पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। मार्च के अंतिम पखवारे में बजट को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। बजट जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य की कवायद शुरू करवा दी जाएगी।

इन मोहल्लों पर होगा विशेेष ध्यान
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला सूफीपुरा, घसियारीपुरा, सलारगंज, चांदपुरा, नईबस्ती, चांदमारी, बख्शीपुरा, बख्शीपुरा नईबस्ती, बाईपास रोड ऐसे इलाके हैं, जहां लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इन मोहल्लों पर विशेष फोकस रहेगा।

प्रमुख चौराहों पर होगा पौधरोपण
मार्ग और नाली, नाला दुरुस्तीकरण के साथ ही ग्रीन-क्लीन बहराइच के लिए शहर के प्रमुख चौक चौराहों के पास पौधरोपण की भी कार्य योजना है, जिससे शहर ग्रीन क्लीन बने। स्वच्छता के प्रति अभियान पहले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें