फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गुरुद्वारे के निकट एक मेडिकल स्टोर में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। कोतवाली नगर अंतर्गत पीपल चौराहे के निकट स्थित गुरुद्वारे के पश्चिमी दिशा की मार्केट में बड़ीहाट निवासी फैजुल खान का मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात नौ बजे के करीब मेडिकल स्टोर के अंदर से कुछ लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। देखते ही देखते धुआं पूरे बाजार में फैलना शुरू हो गया।

सूचना मिलने पर पास ही स्थित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए। पावर कॉर्पोरेशन को सूचना देकर बिजली की लाइन काटी गई।

इसके बाद आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जुट गए। शटर को खोलने के बाद आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर में रखी लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गईं। लगभग दो घंटे तक बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। पूरा मुख्य मार्ग जाम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें