फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ही खुल गया आबकारी कार्यालय का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के आबकारी कार्यालय को 84 लाख की बकाएदारी के चलते गुरुवार रात में उप जिलाधिकारी सदर ने सील कर दिया था। लेकिन शासन से बकाएदारी की राशि जमा होने की पुष्टि होते ही रात डेढ़ बजे आनन-फानन में ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन



जिले के आबकारी कार्यालय पर वर्ष 2011-12 में शराब की दुकानों के नीलामी टेंडर के आवेदन पत्रों की बिक्री का टैक्स जमा न करने का आरोप था। राजस्व अभिलेखों में बकाएदारी 84 लाख दर्ज थी।


इसके चलते उपजिलाधिकारी सदर जुबेर बेग ने गुरुवार देर शाम को कार्यालय पहुंचकर जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय को छोड़कर कार्यालय के अन्य हिस्से को सील कर दिया था।
विज्ञापन



जबकि जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लावनिया का कहना था कि जिस आवेदन पत्रों के बिक्रीकर के 84 लाख बकाएदारी की बात उपजिलाधिकारी कार्यालय की ओर से की जा रही है।


उसका पैसा अरसा पूर्व शासन स्तर से जमा किया जा चुका है। इसके अभिलेख उपलब्ध हैं। जिले के बिक्रीकर कार्यालय और राजस्व वसूली अभिलेखों में गलत तरीके से बकाएदारी दर्शायी जा रही है।


इस मामले मे आबकारी अधिकारी ने रात में ही शान को सूचना दी। शासन से बकाया जमा की पुष्टि होते ही रात डेढ़ बजे पुन एसडीएम सदर ने आबकारी कार्यालय का ताला खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें