फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर 45 तो सभासद के लिए 482 उम्मीदवार
विज्ञापन


बहराइच। निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को भी नामांकन पत्रों की जांच जारी रही। अभी तक 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं। जांच के बाद अध्यक्ष पद पर 45 और सभासद पद पर 482 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

निकाय चुनाव के लिए एक नवंबर से नामांकन शुरू हुआ था। नामांकन के बाद बुधवार से पत्रों की जांच शुरू हुई थी। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को भी जारी रही। सुबह से कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद बहराइच में अध्यक्ष पद पर 14, नानपारा में 12, रिसिया में 9 और जरवल में दस नामांकन वैध पाए गए हैं। इसी तरह सभासद के लिए दाखिल किए गए 508 नामांकन पत्रों की जांच में 482 नामांकन वैध मिले हैं।

नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुट गया है। इस बार के चुनाव में आठ मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराने का निर्णय लिया गया है। जबकि 37 वीडियो कैमरे भी लगाए जाएंगे। चार निकायों में 15 संवेदनशील, 23 अतिसंवेदनशील और 8 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें