फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 186 अभ्यर्थियों ने दी एनसीसी चयन परीक्षा

Tue, 05 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूपी 51वीं बटालियन एनसीसी की चयन परीक्षा किसान पीजी कॉलेज में आयोजित की गई। इस परीक्षा में 186 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके पूर्व शारीरिक परीक्षण भी कराया गया। इस परीक्षा के बाद उनका ड्रिल तथा अन्य कक्षाओं का संचालन कर दिया जाएगा। शारीरिक परीक्षण एनसीसी अधिकारियों के बीच कराया गया।
विज्ञापन


एनसीसी के पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एनसीसी छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया पिछले माह से ही चल रही है। पहले छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र भरवाए गए। उसके बाद शारीरिक परीक्षण कराया गया। शारीरिक परीक्षण में चयनित छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा कराकर उनकी बौद्धिक क्षमता का भी मूल्यांकन कराया गया है।

बताया कि इसी के साथ उनसे विभिन्न प्रकार के फार्म इत्यादि भी भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनसीसी एक कड़ा प्रशिक्षण है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों के सेना में भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो जाता है।
विज्ञापन




छात्राएं भी बढ़-चढ़कर कर रही हैं प्रतिभाग
एनसीसी प्रशिक्षण में अब छात्रों के साथ छात्राएं भी अधिक रुचि ले रही हैं। उन्होंने कहा कि एक इकाई छात्राओं की भी है, जिसमें छात्राएं ड्रिल के माध्यम से पसीना बहाती हैं और कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद को स्वावलंबी और आंतरिक रूप से मजबूत बनाती हैं। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज की एनसीसी यूनिट में छात्राओं की संख्या साठ है। इनकी परेड भी छात्रों से अलग एक ही मैदान में कराई जाती है।



यातायात व्यवस्था को संचालित करने में किया था सहयोग
एनसीसी के छात्र-छात्राएं कठोर अनुशासन और शारीरिक सौष्ठव का प्रशिक्षण लेने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जिला व पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं। कॉलेज में एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट एसबी रावत ने बताया कि विगत वर्ष जब होमगार्ड हड़ताल पर थे तो कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शहर की यातायात व्यवस्था को संचालित करने में सहयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें