फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे भवंतु सुखिन: के संकल्प संग मनाई भगवान परशुराम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/गायघाट। सनातन ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान की ओर से रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर में अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम की जयंती परंपरागत तरीके से धूमधाम से मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर विधिविधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन हुआ। सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामय: के साथ समाज को जागरूक करने का सभी ने संकल्प लिया। साथ ही परशुराम के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के जिलाध्यक्ष रामजी बाजपेई ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया। संस्थान के प्रांतीय महासचिव पं. देवेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सभी लोगों को भेदभाव को दरकिनार कर समाज के सामूहिक कल्याण की भावना से सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना को साकार करते हुए वसुधैव कुटुंबकम का भाव जागृत करने की जरूरत है।

वरिष्ठ कवि एवं संगठन के प्रांतीय संयोजक पं. रामकरन मिश्र सैलानी ने काव्य पाठ किया। उधर, मिहीपुरवा में स्थित पंडित ज्ञान सागर इंटर कॉलेज सभागार में भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में जयंती मनायी गयी।
विज्ञापन


उधर, जिले के दीवानी कचहरी में भगवान परशुराम की जयंती जिला बार एसोसिएशन की ओर से मनाई गई। पूजा-अर्चना के बाद गोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता रामछबीले शुक्ला ने भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत बतायी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र, प्रभारी अध्यक्ष बनवारीलाल गुप्ता, महामंत्री रामपाल शुक्ल, नीलू पांडेय, अधिवक्ता राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, शहर के गुल्लाबीर मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर पर राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा की ओर से परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने महासभा के अध्यक्ष डॉ. विवेक दीक्षित की अगुवाई में मंदिर परिसर के समीप स्थित कुष्ठ आश्रम में लोगों को फल बांटे।

उधर, रिसिया के इंदिरा नगर स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर परिसर में भी परशुराम जी की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में मिथलेश चौबे, आलोक शास्त्री, कैलाश ओझा, राजदेव मिश्रा आदि ने भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की सलाह दी। वहीं, शिवसेना के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओें ने भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई। इस दौरान किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी ने भगवान पुरुषोत्तम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें