फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की टीम ने सीमा पर गश्त के दौरान एक तस्कर को नेपाली सौंफी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


युवक के पास से 15 पेटी में 450 लीटर शराब बरामद हुई है। बरामद शराब को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि टीम भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 30 के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।

उसके पास पेटियां थी। 15 पेटी की तलाशी ली गई तो उसमें नेपाली सौंफी बरामद हुई। एसओ ने बताया कि 450 लीटर नेपाली शराब को सीज कर दिया गया है।

आरोपी की पहचान रुपईडीहा के चरदा निवासी बलीराम के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें