फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में बाघ को देख सहमे लोग, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। भटेहटा नई बस्ती गांव में बाघ ने एक गाय को निवाला बना लिया। सूचना पर सुबह पुलिस और वन कर्मियों की टीम ने कांबिंग की।
विज्ञापन


टीम के जाने के बाद दोपहर में बाघ फिर गांव के बाहर बाग मेें पहुंच गया। उसे देखकर ग्रामीण सहम गए। किसी तरह भागकर सभी ने जान बचाई। दिन में बाघ के दो बार गांव के निकट दस्तक देने से ग्रामीणों में दहशत है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत भटेहटा नई बस्ती गांव बघौली जंगल के निकट स्थित है। गांव निवासी मुन्ना खां का अहाता और बाग जंगल से कुछ दूरी पर है।
विज्ञापन


रात मेें जंगल से निकलकर आए बाघ ने मुन्ना खां की गाय को निवाला बना लिया। सुबह जब गांव के लोगों को पता चला तो सभी दहशत में आ गए। सूचना पर नानपारा कोतवाली की पुलिस और रेंज कार्यलय के वनकर्मी गांव पहुंचे।

कांबिंग के दौरान जंगल के पास गाय का क्षत विक्षत शव मिला। पग चिन्ह भी दिखे। पग चिन्ह के आधार पर वन कर्मियों ने बाघ के हमले की पुष्टि की।

टीम के जाने के दो घंटे बाद दोपहर में 2.30 बजे के आसपास गाय के शव के पास फिर पहुंच गया। उस समय कुछ दूरी पर गांव के लोग भी मौजूद थे। बाघ की दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। पुन: पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


समूह में घर से निकले ग्रामीण : वन क्षेत्राधिकारी
वन क्षेत्राधिकारी जसवीर सिंह राणा ने बताया कि बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई हैं। टीम कांबिग के लिए लगाई गई है। अगर कांबिग से बाघ जंगल में नहीं गया तो पिंजरा लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समूह में घर से निकलने को कहा गया है। उपनिरीक्षक शशिकांत राणा पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें