फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और स्कूलों में लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। विकासखंड कैसरगंज मे बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर निरंतर गाज गिर रही है। खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में पांच और स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिले।
विज्ञापन


इन स्कूलों में ताला लगवाया दिया गया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों के मान्यता जांच के क्रम में न्याय पंचायत इच्छापुर के ग्राम नकौड़ा में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन मिला। उसे बंद करवाया गया।

ग्राम उमरी में पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाम से संचालित विद्यालय मिला, यहां के प्रबंधक वीपी गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा कक्षा छह से आठ तक की मान्यता का प्रार्थना पत्र कार्यालय में दिया गया है। मौके पर जांच में कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं संचालित मिली। स्कूल को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन


स्कूल संचालन मिलने पर जुर्माने की कार्यवाही शुरू की गई है। बिबियापारा में राम दुलारे पब्लिक स्कूल प्रबन्धक कमलेश कुमार द्वारा संचालित मिला। मान्यता न होने के कारण स्कूल को मौके पर ही बंद कराया गया। गड़रियन पुरवा में कृष्ण कुमार द्वारा बिना मान्यता का स्कूल संचालित मिला, उसे भी बंद कराया गया।

ग्राम उमरी में प्रबंधक शमीम खान द्वारा मदरसा इस्लामिया नूरिया गौसे आजम संचालित किया जा रहा था मान्यता का प्रमाण न मिलने पर मदरसे को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें