फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्थ एसफिक्सिया व बुखार से दो की मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 20 भर्ती, चार गंभीर
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में गुरुवार को बर्थ एसफिक्सिया व बुखार से पीड़ित दो रोगियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों के 20 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। प्रतिदिन मासूम रोगियों की संख्या चिल्ड्रेन वार्ड में बढ़ रही है। गुरुवार को 300 से अधिक रोगियों की ओपीडी की गई। इनमें कई रोगी बुखार, डायरिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित मिले। पयागपुर विकासखंड के मिर्चिहा गांव निवासी ऐश्वया (दो माह) पुत्री अखिलेश कुमार को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पयागपुर कस्बा निवासी रामप्यारे की पत्नी रंजीता ने बेटी को जन्म दिया। जन्म के एक घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया। वहां नवजात ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें