बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से दो मासूमों की मौत
बहराइच। जिला अस्पताल में बर्थ एक्सपीसिया और बुखार से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को भी बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं।
उधर बुखार और डायरिया से पीड़ित 16 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तराई में बदल रहा मौसम मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। कैसरगंज के तेलिया गांव निवासी सरवर हुसैन की पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई।
इस पर चिकित्सकों ने उसे चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट किया। इलाज शुरू होते ही नवजात ने दम तोड़ दिया। उधर कोतवाली देहात अंतर्गत बेरिया गांव निवासी खुशी (12) पुत्री अखिलेश कुमार को बुखार की शिकायत पर बुधवार को भर्ती कराया गया था।
गुरुवार दोपहर में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। वहीं बुखार और डायरिया से पीड़ित 16 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।