फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवहिता की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट/मोतीपुर। मिहींपुरवा कस्बे के बड़ी बाजार निवासी एक विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा के नयापुरवा गांव निवासी गल्ला व्यवसायी घनश्याम गुप्र्ता ने अपनी बेटी सविता गुप्ता (23) का विवाह दो वर्ष पूर्व मिहींपुरवा बड़ी बाजार निवासी अंकित टेकड़ीवाल के साथ किया था। कुछ दिनों से सविता पारिवारिक तनाव में रहती थी। बुधवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मायके पहुंची तो पारिवारीजन बिलख उठे। मौके पर पहुंची सविता की मां इंद्रावती ने ससुराल के लोगों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप मढ़ा। उनका कहना है कि बेटी ने प्रताड़ना की बात कही थी। इस पर उसे समझा बुझाकर ससुराल में गुजर-बसर करने को कहा था। लेकिन प्रताड़ना नहीं थमी। जिसके चलते उसकी हत्या की गई। पारिवारिक की बात भी बताई जा रही है। हालांकि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि मायके के लोगों की सूचना पर पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिवार की तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि मृतका सविता की गोद में छह माह का पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें