फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली को बहला फुसला कर भगा ले गया जीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
साली को बहलाकर भगा ले गया जीजा
विज्ञापन

नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग उसके जीजा से अरसे से चल रहा था। गुरुवार की रात जीजा साली को साथ लेकर चंपत हो गया। इस मामले में युवती के पिता ने दामाद को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती का अपने जीजा के साथ अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक संतान न होने के चलते अपनी साली से विवाह करना चाहता था। इसके चलते दामाद ने ससुर से साली की शादी करने की बात बीते दिनों चलाई थी। लेकिन ससुर ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इस पर गुरुवार की रात युवक ससुराल से अपनी साली को साथ लेकर चंपत हो गया। इस मामले में पीड़ित पिता ने दामाद को नामजद करते हुए बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी है। एसओ सूरज प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें