फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे लहूलुहान हालत में मिली वृद्धा, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन के किनारे मिली घायल वृद्धा, मौत
विज्ञापन

बहराइच। अनारकली दरगाह मार्ग पर रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्धा गुरुवार दोपहर में लहूलुहान हालत में मिली। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस वृद्धा को जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह से अनारकली झील को जाने वाली रेल लाइन के किनारे गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे के आसपास लोगों ने एक वृद्धा को लहूलुहान हालत में देखा। उसके हाथ और पैर कटे हुए थे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दरगाह थानाध्यक्ष जेएन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें