फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मना राहुल गांधी का जन्मदिन, पीएम बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
केक काटकर मनाया राहुल का जन्मदिन
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण अंचलों में रही जन्मोत्सव की धूम
बहराइच। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर सभी ने राहुल गांधी को वर्ष 2019 में पीएम बनाने का संकल्प लिया। शहर व ग्रामीण अंचलों में जन्मोत्सव की धूम रही।
शहर के कांग्रेस भवन सभागार में राहुल गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मना। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने की। जिलाध्यक्ष कलाम खां ने कहा कि मुसलमानों को देश व अपनी सुरक्षा के लिए कांग्रेस के साथ आना होगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सहनवाज खां, शेख जकारिया, आदर्श, मुस्तकीम सलमानी, दीनानाथ, मोईद खां ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर नानपारा स्थित गाजी पब्लिक स्कूल परिसर में मंडल सचिव व प्रभारी जिमींदार अंसारी की अगुवाई में राहुल गांधी का जन्मदिन मना। इस मौके पर शफीक कुरैशी, शिवकुमार, बाबू रायनी आदि मौजूद रहे। खुटेहना स्थित कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में जन्मदिन मनाया गया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अमरनाथ शुक्ल रहे। नेताओं ने कहा कांग्रेस किसानों के हक और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। अध्यक्षता जिला महासचिव मुकुंद जी शुक्ला शेरा ने किया।
विज्ञापन

सर्वधर्म सम्भाव की बात करती है कांग्रेस
कांग्रेस एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव चौधरी सरिता पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैसरगंज के ग्राम बरिया में सभा कर राहुल गांधी के चित्र के सामने केक काटा। कार्यक्रम में हेमंत वर्मा, कमला प्रसाद कश्यप, अमन मौर्या, अरुण वर्मा, हबीबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें