फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती के 180 गांव बाढ़ से प्रभावित

Thu, 28 Jul 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। करीब 180 गांवों में राप्ती ने कहर मचा रखा है। इसमें करीब 130 गांव पानी से घिरे हुए हैं वहीं 50 गांव पूरी तरह से जलमग्न हैं। इससे करीब छह लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन


लालपुर में गुरुवार को दुकान खोलने जा रहा विशुनापुर निवासी एक युवक बाढ़ के पानी में बह गया। उसे बचाने के लिए उतरा उसका साथी भी नदी की धारा में गुम हो गया। दोनों की तलाश की जा रही है।

वहीं जगरावलगड़ी निवासी युवक को गोताखोरों ने डूबने से बचा लिया। वहीं गिलौला सिसवारा मार्ग पर हसनाभारी के निकट बरियार नाला के पास बना पुल बाढ़ में टूट गया। विशुनापुर निवासी मंगरे खां (42) गुरुवार सुबह आठ बजे घर से लालपुर चौराहे स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में विशुनापुर व लालपुर के बीच पक्की सड़क पर बने डिप को पार करते समय मंगरे खां उसमें डूबने लगे। यह देख लालपुर निवासी जमील मिस्त्री (45) उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा और वह भी मंगरे के साथ डूबने लगा।

कुछ ही देर में दोनों नदी की धारा में बह गए। घटना की जानकारी होने पर पीएसी के जवानों ने मोटर बोट से दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। वहीं गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम जगरावलगड़ी निवासी मुन्ना लाल (35) किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था।

राप्ती की बाढ़ के चलते वह अचानक धारा में बहने लगा। इसी बीच मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी इकौना श्रीराम सचान ने गोताखोरों को बुलाकर उसे बाहर निकलवाया। युवक को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें