बहराइच। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज समाधान योजना लागू कर दी गई है। यह योजना 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बकाए का 30 फीसदी जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसके बाद समाधान योजना का लाभ दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि जनपद के उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज समाधान योजना (एसएसएस) एक जनवरी से लागू की गई है।
यह योजना आगामी 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। समाधान योजना के तहत दिसंबर 2018 तक का 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा।
समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को एक से 31 जनवरी 2019 तक मूल बकाया राशि का 30 प्रतिशत जमा कर योजना के तहत पंजीकरण कराना होगा।
अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए शहर के ऊर्जा भवन, निकट रेलवे माल गोदाम रोड, सिद्धनाथ टाकीज के निकट, कार्यालय उप खंड अधिकारी, प्रथम-बख्शीपुरा, डीजल पावर आउस, निकट रेलवे क्रॉसिंग और कार्यालय उप खंड अधिकारी-द्वितीय, 33/11 केवी उपकेन्द्र, घंटाघर के प्रथम तल पर उपभोक्ता पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।