फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला और मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला और मजदूर की मौत
विज्ञापन


बहराइच/जरवलरोड। अट्ठैसा गांव निवासी एक महिला बुधवार को गांव के अन्य लोगों के साथ दवा लेने सीतापुर गई थी। दवा लेने के बाद महिला पैसेंजर ट्रेन से घर के लिए रवाना हुई। रास्ते में ट्रेन काफी लेट हो गई।

इससे वह रात डेढ़ बजे जरवलरोड पहुंची। यहां पर सड़क पार करने के दौरान महिला को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर रामगांव में साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अट्ठैसा निवासी पदमावती (60) पत्नी संतराम वैैश्य कुछ दिनों से बीमार थी। महिला का इलाज सीतापुर के एक चिकित्सक के पास चल रहा था। बुधवार की सुबह महिला दवा लेने के लिए गांव की पांच अन्य महिलाओं व एक ग्रामीण के साथ सीतापुर गई।

सीतापुर में दवा लेने के बाद महिला पैसेंजर ट्रेन से बहराइच के लिए रवाना हुई। ट्रेन काफी विलंब होने से वह रात डेढ़ बजे जरवलरोड स्टेशन पहुंची। यहां पर सभी पैदल ही बस स्टॉप की ओर चलने लगे। बस स्टॉप से सभी को छोटे वाहन से गांव पहुंचना था, लेकिन महिला वृद्ध होने के कारण लोगों से पीछे रह गई।

इसी दौरान सड़क पार करते समय गोंडा-बहराइच मार्ग पर भट्ठापुरवा के पास एक अज्ञात ट्रक ने महिला को ठोकर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मलुआ भकुरहा निवासी बीरबल मजदूरी करने रिसियामोड़ गया था।
विज्ञापन


यहां से देर रात साइकिल से वापस लौट रहा था। बगियाघाट के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पत्नी इंद्रवती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें