फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी व पट्टा आवंटन की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी व पट्टा आवंटन की मांग को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

बहराइच। गाजी-गौतम स्वावलंबी शिक्षाधाम के आवाहन पर मटेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। ग्रामीणों ने छूटे गांवों में चकबंदी कराने और भूमिहीनों को पट्टा आवंटित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन गाजी-गौतम स्वालंबी शिक्षाधाम के प्रदेश अध्यक्ष रफीक खां उर्फ मुन्ना पंडित की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रफीक ने कहा कि मटेरा विधानसभा क्षेत्र में चकबंदी कराई गई थी। लेकिन लगभग दस ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें आजादी के बाद से अभी तक चकबंदी हुई ही नहीं है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की जमीन, खलिहान, रास्ता आदि के लिए जमीन ही नहीं बची है। इन ग्राम पंचायतों में चकबंदी विभाग की ओर से तत्काल बंदोबस्त चकबंदी प्रक्रिया लागू की जाए। चकबंदी के बाद भूमिहीन ग्रामीणों को खेती व आवास के लिए जमीन का पट्टा आवंटन किया जाए। प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान इदरीश अली, राममिलन, असगर अली, मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें