फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैनात 17 उप निरीक्षक इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसपी ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 17 उपनिरीक्षकों के साथ 27 मुख्य आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं 63 सिपाहियों का भी तबादला हुआ है।
विज्ञापन

एसपीडॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार रात पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक बच्चनलाल को रिसिया, अर्जुन सिंह को हरदी, धर्मवीर शाही व जगदीश उपाध्याय को हुजूरपुर, त्रिलोकीनाथ मौर्या को दरगाह शरीफ, दीपक कुमार को मुर्तिहा, रामआशीष यादव को नवाबगंज, रणधीर सिंह को रिसिया, रमाकांत को मुर्तिहा, रामनाथ शर्मा को महिला थाना, दिनेश प्रसाद को हुजूरपुर, कुंवर बहादुर लाल श्रीवास्तव को नवाबगंज के लिए स्थानांतरित किया है।
इसके साथ ही खैरीघाट के अशोक सिंह को महसी का चौकी प्रभारी, महसी के चौकी इंचार्ज कृष्णदेव यादव को हरदी थाना, पुलिस कार्यालय के अजीत तिवारी को हरदी थाना, दरगाह शरीफ के अशोक कुमार को जरवलरोड और महिला थाने में तैनात राम शुभग दूबे को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, चंद्रदेव पांडेय, अजीत दूबे समेत 27 हेड कांस्टेबलों को भी विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है। सिपाही पप्पू यादव, आनंद सिंह, दीपक मिश्रा, श्रीप्रकाश, संतोष चौधरी, रोबिन सिंह समेत 63 पुलिस कर्मियों को भी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें