फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनियावां और सरैया में खसरे से 162 बीमार

Thu, 21 Apr 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर/मटेराचौराहा। पयागपुर और मटेरा क्षेत्र में पांच दिनों से खसरा फैला है। दोनों इलाके में 162 लोग बीमार हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है। गांव के लोगों ने सूचना स्वास्थ्य अधिकारियों को दी लेकिन अब तक स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है। 12 खसरा पीड़ितों की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन


पयागपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनियावां में पांच दिन से खसरे का प्रकोप है। प्रतिदिन किसी न किसी परिवार के लोग चपेट में आ रहे हैं। अब तक गांव के बच्चे, किशोर व बड़ों समेत 150 लोग खसरे से पीड़ित हो चुके हैं।

गांव निवासी धनेश्वर ने बताया कि तेज बुखार आने के साथ ही शरीर पर दाने निकलते हैं। फिर दाने फफोलों के रूप में बदल जाते हैं। जख्म हो जाते हैं, जिससे रोगियों को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खसरा फैलने की सूचना अब तक तीन बार धनेश्वर व अन्य ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन अब तक स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची। इस समय गांव निवासी प्रेमबाबू (8), हनुमान (10), हेमंत (25), हर्षित (10), प्रेमबाबू (8), कृष्ण कुमार (30), रामनिवास (32), अरविंद (35), मक्कू (20), ननकऊ (16), गुड़िया (8), मीरा (12) समेत गांव के 150 से अधिक लोग खसरा संक्रमण की चपेट में हैं।

परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील दिवस में प्रभारी अधिकारी शिवध्यान पांडेय को भी मामले से अवगत कराया लेकिन चिकित्सकों की टीम गांव नहीं पहुंची।

उधर, नानपारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत लालपुर शिवपुर के ग्राम सरैया में भी खसरे का प्रकोप है। गांव निवासी पिंटू (18), दिव्यांशी (10 माह), माया देवी (7), अजय (5), विजय (4), सुमन (14) समेत 12 लोग चपेट में हैं। यहां भी ग्रामीणों ने खसरा फैलने की सूचना दी लेकिन कोई भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची।

तहसीलदार ने सीएमओ को भेजा पत्र

पयागपुर के तहसीलदार शिवध्यान पांडेय ने बताया कि बभनियावां गांव में खसरा फैलने की सूचना मिली है। इस मामले में सीएमओ को पत्र लिखकर चिकित्सकीय टीम गांव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो तहसील मुख्यालय से भी अधिकारियों की टीम गांव जाएगी।

गांव में लगेगा कैंप
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि वह विभागीय काम से बाहर हैं। वापस लौटकर टीम गांव को भेजेंगे। टीम कैंप करके रोगियों का इलाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें