फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में फंसे छतीसगढ़ के प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। छत्तीसगढ़ से काठमांडू गए एक प्रोफेसर लोकसभा चुनाव के दौरान सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंस गए। उन्होंने रविवार की शाम नेपाल पुलिस से कई बार मदद मांगी।, मगर कोई राहत नहीं मिली। सुबह एसपी बहराइच के पास फोन आने पर उन्होंने रुपईडीहा पुलिस की मदद से प्रोफेसर को सीमा पार कराई। इसके बाद वाहन की व्यवस्था कर उनको लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी डॉ. संजीव शुक्ला दो दिन पूर्व नेपाल के काठमांडू गए थे। वह रायपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। लोकसभा चुनाव होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया था। जबकि डॉ. संजीव को रविवार की शाम लखनऊ जाना था। नेपाल पुलिस से उन्होंने सीमा पार कराने के लिए कई बार संपर्क किया, मगर कोई मदद नहीं मिली।

सोमवार को सुबह मतदान शुरू होने के बाद उन्होंने बहराइच के एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को नेपाल से फोन किया। इसके बाद एसपी ने रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा को तत्काल मदद किए जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद नेपाल पुलिस से संपर्क कर उनको भारतीय सीमा में प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन


प्रवेश दिलाए जाने के बाद यहां उनके लिए लखनऊ एयरपोर्ट तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई। डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि उनको एयरपोर्ट से दिल्ली निकलना था। पहले से चुनाव नहीं होने के कारण समस्या आयी थी। मगर बहराइच के पुलिस प्रशासन ने काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें