फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी पंडालों में आज विराजेंगी 141 प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र महोत्सव के सप्तमी पर परंपरागत तरीके से प्रतिमाओं की स्थापना होती हैैै। उसी के तहत जिले के शहर व ग्रामीण अंचलों में 141 स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना होगी।
विज्ञापन


इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतिमाएं जिला मुख्यालय व आसपास के अन्य स्थानों से पूजा समितियों की ओर से मंगाई गई हैं।

इस समय नवरात्र महोत्सव की धूम है। जिले में 1020 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर मां दुर्गा के स्वरूपों की आराधना की जाती है।

लेकिन इनमें 141 स्थानों पर नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की परंपरा है। उसी के तहत शहर के वजीरबाग, मछरेहटा के अलावा चिलवरिया, पयागपुर, महसी, मिहींपुरवा और नानपारा तहसील क्षेत्र में 141 स्थानों पर मंगलवार को परंपरागत तरीके से प्रतिमाएं स्थापित होंगी।

मंत्रोच्चार के बीच पट खोला जाएंगे। फिर पूजा-अर्चना शुरू होगी। दुर्गा महा समिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि परंपरा के अनुरूप प्रतिमाओं की स्थापना होती है।
विज्ञापन


नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कंधई लाल, महामंत्री बैजू पाल, उपाध्यक्ष महेश पाल ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी कर प्रतिमा स्थापना की तैयारी कर ली गई है। प्रतिमाओं को रुपईडीहा से मंगवाया गया है।

मिहींपुरवा क्षेत्र में स्थापित होंगी सर्वाधिक 30 प्रतिमाएं
मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत अमृतपुर, नौबना, ककरहा, परसीपुरवा, पाठकपुरवा, उर्रा के साथ नदई दास बाबा कुट्टी मधवापुर समेत 30 स्थानों पर मंगलवार को परंपरागत तरीके से मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना होगी।

सर्व श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में सप्तमी के अवसर पर प्रतिमा स्थापना की परंपरा है। उसी के तहत तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें