फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस समेत 16 अफसरों को नोटिस

Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी सूचना के तहसील दिवस से गैरहाजिर रहना डीआईओएस, बीएसए समेत 16 अधिकारियों को महंगा पड़ा। नाराज डीएम ने सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। बुधवार शाम सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को अवकाश होने के कारण बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। रोस्टर के मुताबिक डीएम नितीश कुमार जमुनहा तहसील की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कई विभागों से संबंधित शिकायतें आई थी। विभाग के मुखिया तहसील दिवस में बिना पूर्व सूचना के मौजूद नहीं थे।

समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारी जमुनहा के तीन, थानाध्यक्ष मल्हीपुर के चार, पूर्ति विभाग के आठ, कृषि विभाग के दो, अल्पसंख्यक विभाग के एक, नलकूप विभाग का एक, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनआईसी के एक-एक समेत 21 शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ठ, मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थिति रहें।

ये अधिकारी रहे गैरहाजिर
तहसील दिवस से अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण खंड, प्रभागीय वनाधिकारी, सीडीपीओ गिलौला, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, पशु चिकित्सा अधिकारी जमुनहा, खंड शिक्षा अधिकारी गिलौला, खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी गिलौला, मत्स्य अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें