फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार हटाओ, उतर प्रदेश बचाओ के नारे लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आल इंडिया मजालिसे इत्तिहादुल मुस्लमीन पार्टी जिलाध्यक्ष शमीम बेग की अगुवाई में गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता नारी सम्मान के नारे लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिए हुए थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता चौक बाजार, स्टीलगंज तालाब, पीपल चौराहा नगरपालिका कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर पहुंचे। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। सभा को जिला महासचिव खालिद महमूद, नवाज अली, सैयद अकरम सईद आदि ने संबोधित किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें