फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलहा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी होंगे रमेश गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संसदीय चुनाव में बलहा विधायक के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। इस पर उपचुनाव होना है। गुरुवार को बसपा की ओर से रमेश गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन


बसपा जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक गुरुवार को शहर के एक निजी प्रतिष्ठान सभागार में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व सेक्टर प्रभारी त्रिभुवन दत्त रहे। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी डॉ. मदनराम ने की। इस मौके पर बलहा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए रमेश गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि केके गौतम, राजकुमारी कुरील, पवन कुमार, विश्वनाथ पाल व छोटेलाल गौतम ने संबोधित किया। इस मौके पर श्यामजीत चक्रवर्ती, सुखराम प्रजापति, श्यामलाल, मो. आबिर, जगदीश प्रसाद व घनश्याम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें