फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बूंदाबांदी दिन में सूरज और बादलों में हुई लुकाछिपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में रात में बूंदाबांदी हुई, लेकिन गुरुवार को पूरे दिन बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी होती रही। बरसात न होने से लोग निराश हुए। हालांकि बदली छाने व हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम सुहावना रहा, लेकिन दोपहर बाद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसमविदों की मानें तो अभी तेज वर्षा के लिए दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


तराई में सप्ताह भर से उमस और गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है। चिपचिपी गर्मी से दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त है। इस बीच बुधवार की रात 10.30 बजे बूंदाबांदी हुई तो लगा कि झमाझम बरसात होगी, लेकिन बादल उड़ गए। गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। पूरा दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी में गुजरा। पुरवा हवाएं आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्री मानसून की वर्षा आगामी दो दिन में शुरू होने के आसार बन रहे हैं। तराई के बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर आदि जिलों में मानसूनी बरसात के लिए अभी 28 जून तक का इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश कम से कम तीन दिन चलेगी। बदली और हवाओं के कारण बहराइच का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। आर्द्रता अधिक होने के चलते ही उमस का लोगों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें