फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाए, पारा लुढ़का मगर उमस से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे पारा तो लुढ़क गया मगर उमस से राहत नहीं मिली। उमस व चिपचिपाहट ने लोग बेहाल रहे। पारा 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन



तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बेहाल किए हुए है। बुधवार सुबह धूप निकली लेकिन 10 बजे के आसपास बादल छा गए। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। मगर उमस कम नहीं हुई।


दोपहर में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चली। मगर उमस से निजात नहीं मिली। नरेंद्रदेव कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में ये बदलाव क्षेत्रीय विक्षोभ व मानसून की आहट का परिणाम है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि तराई में आगामी 24 घंटे में प्री मानसून की वर्षा की उम्मीद है। इसके बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। जिससे उमस और चिपचिपाहट का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें