फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा बच्चा उठकर बैठा, जीभ निकाला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगवल बाजार में मंगलवार देर रात एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म होते ही बच्चा उठकर बैठ गया। परिवारीजनों के मुताबिक उसने जीभ भी बाहर निकाली। मगर एक घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। पीएचसी में बुधवार को भी दिनभर इस अजीबोगरीब घटना को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन



विशेश्वरगंज विकासखंड अंतर्गत बनघुसरा संडासीजोत गांव निवासी रामराज यादव की पत्नी ननकई देवी को मंगलवार देर शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजन ने ननकई को पीएचसी गंगवल बाजार में भर्ती कराया।


वहां रात 11 बजे उसने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य कर्मियों और मौके पर मौजूद परिवार की महिलाओं का कहना है कि बच्चे का आकार काफी बड़ा होने के साथ ही वह जन्म लेते ही उठकर बैठ गया। इसके बाद लंबी जीभ निकाली।
विज्ञापन



ये देख वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग सहम गए। मगर एक घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि जीन में परिवर्तन के कारण ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं। अमूमन लाखों बच्चों में कभीकभार ऐसे एक बच्चे का जन्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें