फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में ग्रामीणों ने विधायक के साथ अधिकारियों को सुनाई व्यथा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज ब्लॉक के कई गांवों के लोगों ने मंगलवार को तहसील दिवस में पयागपुर विधायक व अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि पात्र होने के बाद भी उनका राशनकार्ड नहीं बना है तो सैकड़ों ग्रामीणों के राशनकार्ड से यूनिट कम कर दिया गया है, जिससे उन्हें संख्या के हिसाब से राशन नहीं मिल रहा है। इस पर विधायक ने डीएसओ को फोन कर पीड़ितों के राशनकार्ड दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज विकास खंड अंतर्गत गंगा जमुनी, चरनिया कोट, कंछर, पुरैना, लक्खारामपुर आदि गांवों के ग्रामीण पयागपुर तहसील भवन पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में मौजूद पयागपुर विधायक को पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों ने कहा कि पात्र होने के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बना है। कई बार पूर्ति निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की।

इतना ही नहीं जिन ग्रामीणों के राशनकार्ड बने हैं। उनके यूनिट प्रति माह कम किए जा रहे हैं। जिससे एक परिवार में पांच से छह की संख्या वाले ग्रामीणों को मात्र 15 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार आपस में मिलकर खेल कर रहे हैं। इस पर विधायक अधिकारियों पर बिफर पड़े। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही पीड़ितों के राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर लायकराम, रामनरेश, रंजीत कुमार, दुखहरन, सुनीता देवी, मंजू, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें