फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी चौथी पर पूरी रात जियारत के लिए उमड़ते रहे जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर रविवार को दूसरी चौथी पर पूरी रात जायरीन ने जियारत की। अकीदतमंदों ने गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नाल दरवाजे पर कव्वाली पेश की। इस दौरान जायरीन ने मजार पर निशान चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ की।
विज्ञापन


सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर रविवार को दूसरी चौथी पर जियारत के लिए विभिन्न प्रांतों के जायरीन का रेला उमड़ा। जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर जायरीन ने मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगाई। गाजी की शान में कसीदे व कव्वाली पढ़ते हुए परंपरागत तरीके से चादरपोशी की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगते हुए अमन-चैन की दुआ की।

जायरीन ने मेला परिसर में स्थापित दुकानों पर जमकर खरीदारी की। भोर होते ही जायरीन जत्थों में घरों को लौटने लगे। जिसके चलते रेलवे स्टेशन व परिवहन निगम के बस अड्डे पर भीड़ रही। बसों व ट्रेन की छतों पर सवार होकर जायरीन घरों को लौटे। ट्रेन में काफी भीड़ रही। जायरीन के घर लौटने के चलते छावनी, डिगिहा तिराहा, पीपल चौराहा, घंटाघर, पानी टंकी चौराहा समेत तमाम स्थानों पर सोमवार को भीड़ दिखी।
विज्ञापन


ट्रेनों में उमड़ी भीड़
सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की दूसरी चौथी मेें शामिल होने के लिए आने वाले जायरीन की वापसी रविवार देर रात से शुरू हुई। सोमवार की सुबह से ही ट्रेनों में भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों को ट्रेनों में बैठने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से टिकट बुकिंग काउंटर पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही। टिकट काउंटर पर यात्रियों को संभालने के लिए जीआरपी को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें