फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजी की दरगाह पर दूसरी चौथी कल, उमड़ रही आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगे जेठ मेले की दूसरी चौथी रविवार को है। दूसरी चौथी पर जियारत के लिए जायरीन की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को पूर्वांचल समेत कई जिलों के जायरीन जत्थों में चित्तौरा झील के तट पर पहुंच कर परंपरा का निर्वहन करते दिखे। इसके बाद अकीदतमंद गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए दरगाह शरीफ पहुंचकर मजार शरीफ पर हाजिरी लगा रहे हैं। उधर, अनारकली झील के तट पर भी परंपरा का निर्वहन हो रहा है।
विज्ञापन


सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की दूसरी चौथी रविवार को है। इसके लिए जायरीन जत्थों में दरगाह पर पहुंच रहे हैं। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बस्ती, बिहार, पटना, रांची, दिल्ली, नेपाल से भी जायरीन बहराइच पहुंच रहे हैं। चित्तौरा झील के तट पर जायरीन डेरा डाल रहे हैं। यहां पर परंपरागत तरीके से स्नान व पूजा-अर्चना कर निशान हाथों में लेकर जायरीन हठीले होते हुए गाजी की दरगाह पर हाजिरी लगा रहे हैं।

गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन चादर लेकर मजार शरीफ पर पहुंच रहे हैं। मेला परिसर में भीड़ फिर बढ़ने लगी है। दूसरी चौथी में रविवार को छह लाख से अधिक जायरीन के पहुंचने का दावा प्रबंध समिति की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि दूसरी चौथी के लिए बिजली व पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। व्यवस्था में जुटे कर्मियों को चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उधर, मेले में पहुंच रहे लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। रेडीमेड कपड़े, चीनी मिट्टी, कांच के बर्तन महिला मेलार्थियों की पहली पसंद हैं। ढोल व चूड़ियों की भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें