फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने व्रत रखकर मांगा अखंड सौभाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वट सावित्री का पर्व सोमवार को जिले भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर वट वृक्ष की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर ईश्वर से अखंड सौभाग्य व परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीण अंचलों में इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


वट सावित्री (बरसाइत) पूजन के लिए महिलाओं ने रविवार से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। ज्येष्ठ की अमावस्या को होने वाले व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने रविवार की शाम बाजार में पूजन सामग्री के साथ धागा, वट वृक्ष की डालियों की खरीदारी की। इसके बाद सोमवार को सुबह सूर्योदय के साथ ही महिलाएं सजधज कर घरों से निकल पड़ी।

महिलाओं ने बरगद के पेड़ के पास एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सावित्री द्वारा यमराज से अपने पति सत्यवान के जीवन को वापस लेने की कथा को सुनने के बाद महिलाओं ने पति की दीर्घायु की प्रार्थना की।
विज्ञापन


शहर के ब्राह्मणीपुरा, जोशियापुरा, गुदड़ी, कानूनगोपुरा समेत अन्य मोहल्लों में लगे वट वृक्षों पर पूजन-अर्चन के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। कुछ महिलाओं ने घरों में भी वट वृक्ष की डालियों को रखकर पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजन के लिए काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें