फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई ठप होने से गुस्सा ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। ग्राम भटपुरवा लोधन पुरवा की विद्युत आपूर्ति तकनीकी खराबी से एक सप्ताह से ठप है, जिससे इस भीषण गर्मी में गांव के लोग परेशान हैं। बिजली के अभाव में पेयजल का भी संकट उत्पन्न हो गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र बिजली सप्लाई शुरू न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विकासखंड तेजवापुर के ग्राम भटपुरवा लोधन पुरवा में बिजली की सप्लाई विद्युत उपकेंद्र रंजीतपुर सुखनादिया से की जाती है। पिछले एक सप्ताह से विद्युत लाइन के तार कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से लोधनपुरवा गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैन कृष्ण कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया। उपकेंद्र पर भी शिकायत की, लेकिन लाइनमैन ने तार जोड़ने के लिए बहाना बनाकर किनारा कस लिया।

इससे परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लाइनमैन की मनमानी से तंग आकर शुक्रवार को प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान चांद बाबू की अगुवाई मे एक्सईएन से शिकायत कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने व लाइनमैन पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर ननकू, दयाप्रसाद, हनुमान, शंकर, अयोध्या, लल्लू, गोगे, सरजू, कृपाराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें