बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जून तक छात्रों के प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुमति प्रदान की है। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश संभव नहीं होगा।
किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश के लिए कॉलेज ने आवेदनपत्र का आवंटन भी शुरू करा दिया है। 17 जून से छात्रों का कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ कर दिया जायेगा। जबकि 10 जुलाई से सभी संकायों में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया जायेगा।
प्राचार्य मेंजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन शैक्षिक सत्र में जून तक ही प्रवेश की अनुमति प्रदान की है। जून के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर देगा। ऐसे में जून के बाद किसी भी स्थिति में किसी भी छात्र का प्रवेश संभव नही होगा।