फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ मेले में जायरीन महिला के साथ् दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह के जेठ मेले में जियारत के लिए फतेहपुर जिले से आई महिला जायरीन के साथ झाड़फूंक के बहाने ढोंगी बाबा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले की निवासी एक महिला काफी दिनों से अस्वस्थ रहती है। साथ ही अन्य पारिवारिक समस्याएं भी हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए महिला पति के साथ जियारत करने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर बुधवार को आयी। यहां चित्तौरा झील के तट पर महिला की मुलाकात महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरौली गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने अपना नाम वाजिद अली बताया।

महिला का कहना है कि वाजिद ने अपने को बाबा बताकर झाड़फूंक कर सभी समस्याओं को खत्म करने की बात कही। इसके बाद वह महिला को दरगाह में जियारत के लिए ले गया। महिला को पांचोपीर की मजार पर जियारत करवाकर फिर हठीले चलने को कहा। ढोंगी बाबा ने महिला के पति को हठीले में मिलने की बात कहकर अपनी साइकिल उसे दे दी।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि बाबा ने रास्ते में इलाज के बहाने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी बीच सड़क के किनारे गड्ढे में ले जाकर बाबा ने दुष्कर्म किया। महिला को जब होश आया तो वह हठीले पहुंची। यहां पति से बाबा की करतूत बताई। महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।

प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पूछताछ में ढोंगी बाबा ने खुद को नपुंसक बताया है। ऐसे में बाबा और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाबा बोला मैं हूं नपुंसक, नहीं किया दुष्कर्म
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद ढोंगी बाबा अपने को नपुंसक बता रहा है। उसका कहना है कि उसने दुष्कर्म नहीं किया है। हालांकि पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी बाबा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें