फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर घर लौटते समय बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसरगंज थाना अंतर्गत चकपिहानी गांव निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव के रिश्तेदार जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


सोमवार को दिलीप अपनी पत्नी अमिता श्रीवास्तव और पुत्री सारिका को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल रिश्तेदार का कुशलक्षेम पूछने आए थे। भर्ती रिश्तेदार से मुलाकात कर तीनों सोमवार दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार दंपति जब कोतवाली देहात अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टिकोरामोड़ के पास पहुंचे।

तभी एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें दंपति व उनकी बेटी लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस का इंतजाम करवाकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। उधर, जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर के मोहल्ला वैराकाजी निवासी त्रिवेणी अपनी पत्नी संगीता को बाइक पर बिठाकर महादेवा से वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बीएसएनएल टॉवर के निकट पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दंपति को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें