बहराइच। जिला महिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस पर परिवारीजन भड़क गए और उन्होेंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। चिकित्सकों ने मौत की वजह बताकर सभी को समझा कर घर भेज दिया। इस मामले में पीड़ितों की ओर से कोई भी शिकायती पत्र अस्पताल प्रशासन को नहीं दिया गया है।
हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत खरगापुर गांव निवासी वंदना मिश्रा (22) पत्नी मनोज तिवारी पांच माह की गर्भवती थी। शनिवार को देर शाम वंदना की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों के इलाज शुरू करने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। महिला का हाथ पकड़ते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इ
स पर पति मनोज व अन्य तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अन्य चिकित्सक भी पहुंच गए। सभी ने मौत की स्थिति स्पष्ट न होने की बात कही। परिवारीजनों को समझाया। इस पर परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। मृतक ाके परिवारीजनों ने इस मामले में कोई शिकायती पत्र महिला सीएमएस या सीएमओ को नहीं दिया है।
इस मामले में सीमएमएस डॉ. मधु गैरोला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की मौत पर परिवारीजन भड़क गए थे। लेकिन उन्हें इलाज में कोई लापरवाही न होने और मौत के कारणों के बारे में समझाया गया। इस पर परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।