फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर नहर उफनाने से सम्पर्क मार्ग कटा आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। माइनर के उफनाने से क्षेत्र के आधा दर्जन मजरों का संपर्क मार्ग जगह-जगह कट गया है, जिससे क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी का आवागमन प्रभावित है। इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर शिकायत की है, लेकिन अब तक मार्गों को दुरुस्त करने के उपाय नहीं हो सके हैं। इससे क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां बढ़ गयी हैं।
विज्ञापन


विकास खंड तेजवापुर क्षेत्र से गुजरने वाली सरयू नहर की इमामगंज शाखा से जुडी़ उमरी दहलौ माइनर शुक्रवार को अधिक पानी आने से उफना गयी। जिससे ग्राम विजौवापुर, मौलापुरवा, बाजपेईपुरवा, प्रधानपुरवा, टीकापुरवा, लोधनपुरवा व टेपरी समेत आधा दर्जन मजरों का संपर्क मार्ग पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इससे करीब 30 हजार आबादी का आवागमन प्रभावित है।

क्षेत्र के ग्रामीण सुनील, पवन, अशोक कुमार वर्मा, राकेश यादव ने बताया कि आवागमन के लिए एक ही पाइप माइनर में लगाया गया था। पानी का दबाव पड़ने से आवागमन के लिए लगा पाइप तेज बहाव के साथ बह गया है, जिससे संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए। और आवागमन बाधित हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने इस मामले में महसी तहसील और ब्लॉक कार्यालय पर सूचना दी है, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें