फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निबियापुरवा सेमरीघटही गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर छह मई को मारपीट हो गई थी। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


लखनऊ में मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरीघटही के निबियापुरवा गांव निवासी किशोरी (40) पुत्र सनेही का पड़ोसी माधव आदि से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।

इसी विवाद को लेकर छह मई को माधव, राजेंद्र, लक्ष्मी व संदीप ने किशोरी को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए।
विज्ञापन


वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन सिर में चोट अधिक लगने से जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को किशोरी की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सरोज ने बताया कि किशन के भाई की तहरीर पर मारपीट व अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे सभी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें