फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक मतगणना का रिजल्ट घोषित होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती का कार्य 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन इस बार दोपहर तक मतगणना परिणाम घोषित करने की कवायद में जुटा है। मतगणना के लिए फुल प्रूफ व्यवस्था की गई है। इसके लिए 950 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में 1300 पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। मतगणना स्थल पर मेटल डिटेक्टर से होकर लोगों को पहुंचना होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार शाम से मतगणना स्थल को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में इस बार जिले में पांचवें चरण में छह मई को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से 23 मई मतगणना की तिथि घोषित की गई है। उसी के तहत जिले में गल्ला मंडी परिसर को मतगणना स्थल के रूप में चयनित किया गया है। 23 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। विधानसभा क्षेत्र बलहा, नानपारा, मटेरा और महसी के लिए मतगणना स्थल के पंडाल गल्ल ामंडी की गेट संख्या दो के निकट स्थापित किए गए हैं।

वहीं विधानसभा क्षेत्र बहराइच, पयागपुर व कैसरगंज का मतगणना स्थल गेट संख्या तीन के नजदीक है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में मतगणना के लिए 14 टेबल स्थापित की गई है। एक टेबल एआरओ की लगाई गई है। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए विधानसभावार तीन-तीन टेबलें स्थापित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार का कहना है कि सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। पल-पल अपडेट की व्यवस्था की गई है। कोशिश है कि दोपहर एक से दो बजे के मध्य मतगणना का कार्य पूरा कर लिया जाए। सभी परिणाम घोषित हो जाएं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मिलेगी पल-पल की अपडेट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना पंडाल स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतगणना के पल-पल की अपडेट कंट्रोल रूम से घोषित की जाएगी। इसके लिए माइक की भी व्यवस्था है।

वीवीपैट पर्ची की गिनती के लिए भी हैं कर्मचारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वीवीपैट पर्ची की गिनती के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक से डेढ़ घंटे के अंदर पर्चियों की गिनती और मिलान करवा लिया जाएगा।

मेटल डिटेक्टर से होगा गुजरना
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए दो द्वार बनाए जाएंगे। बलहा, नानपारा, मटेरा और महसी के गणना अभिकर्ता गेट नंबर दो तथा विधानसभा क्षेत्र बहराइच, पयागपुर व कैसरगंज के गणना अभिकर्ता गेट संख्या तीन से प्रवेश पा सकेंगे। दोनों गेटों पर मंगलवार रात मेटल डिटेक्टर भी स्थापित हो जाएंगे।

गल्लामंडी-मल्हीपुर मार्ग पर आवागमन रहेगा बाधित
दरगाह शरीफ पेट्रोल पंप से आसाम रोड मल्हीपुर चौराहा गल्लामंडी मार्ग पर 23 मई को आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पेट्रोल पंप के निकट सब्जी मंडी के सामने बैरियर स्थापित किया जाएगा। जबकि एक बैरियर खाद्यान्न गोदाम के निकट स्थापित होगा। वहीं आसामरोड चौराहे पर एक बैरियर लगाया जाएगा। ऐसे में मल्हीपुर या रिसिया की ओर जाने वाले लोग दरगाह भिनगा रोड से होकर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें