फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से नदारद 146 कर्मियों की सेवा पुस्तिका में दर्ज होगी भर्त्सना, कटेगा दो दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी से नदारद रहने वाले जिले के 146 कर्मचारियों को विभागीय दंड देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत इन सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में चुनाव में जान बूझकर ड्यूटी न करने का अंकन किया जाएगा। साथ ही भर्त्सना शब्द का भी प्रयोग किया जाएगा। सभी का दो दिन का वेतन भी कटेगा। हीलाहवाली बरतने वाले सबसे अधिक 94 कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग के हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 146 कर्मचारी ऐसे थे। जिनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के रूप में लगायी गयी थी। लेकिन यह कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थित सभी 146 कर्मचारियों के विरुद्घ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए उनका मई में दो दिवस का वेतन काट दिया गया है। इसकी गणना सेवा प्रकरण में नहीं की जायेगी।

इन सभी कर्मचारियों के विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों की सेवा पुस्तिका में इस बात का अंकन किया जाये कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी पांच व छह मई के लिए लगायी गयी थी, जिसमें इनके द्वारा जान बूझकर निर्वाचन ड्यूटी नहीं की गयी तथा अनुपस्थित रहे जिससे इनकी भर्त्सना की जाती है। डीएम ने कहा कि सेवा पुस्तिका में अंकन के बाद सभी विभागाध्यक्षों को रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें