फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खपत के लिए ले जायी जा रही 360 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से तस्करी कर लाई 360 बोतल शराब पकड़ी
विज्ञापन



बहराइच। एसएसबी 59वीं बटालियन के जवानों व मुर्तिहा पुलिस ने चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही 360 बोतल शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से बरामद शराब व साइकिल को सीज कर आरोपियों को मुर्तिहा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। ये दोनों जंगल के रास्ते शराब की खेप लेकर अपने गांव जा रहे थे।


लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएसबी 59वीं बटालियन के जवानों ने जंगल व जंगल के बीच से गुजरी पगडंडियों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। कमांडेंट अशोक कुमार ओला के निर्देश पर बुधवार को घुमनाभारू एसएसबी ए कंपनी के जवान व मुर्तिहा पुलिस जंगल के रास्तों पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन



तभी दो साइकिलों पर दो व्यक्ति आते दिखे। जवानों को देख दोनों दूसरी ओर साइकिल मोड़कर भागने लगे। इस पर जवानों ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। साइकिल पर पीछे रखी पेटी की तलाशी ली गई तो उसमें 360 बोतल अवैध शराब मिली।


इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुर्तिहा के पृथ्वीपुरवा हरखापुर निवासी रामकुमार तथा जगदीश ने चुनाव में लोगों को बेचने के लिए शराब लाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन



बरामद शराब व दोनों साइकिलें सीज कर मुर्तिहा पुलिस के सुपुर्द कर की गई हैं। मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक श्याम सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें