फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.46 करोड़ से कान्हा आश्रय का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों से मिलेगी निजात, कान्हा आश्रय बनेगा ठिकाना
विज्ञापन


रिसिया (बहराइच)। नगर पंचायत में 1.46 करोड़ से कान्हा आश्रय का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कान्हा आश्रय में सोलर प्लांट के साथ गोबर गैस प्लांट की स्थापना होगी। फिलहाल 50 छुट्टा मवेशियों को रखा जा सकेगा। लेकिन जरूरत पड़ने पर तीन गुना मवेशी कान्हा आश्रय में रखे जा सकेंगे। वहीं गोबर गैस प्लांट से आसपास के सौ से अधिक घरों को बिजली की भी आपूर्ति हो सकेगी।



जिले में छुट्टा जानवरों से लोग काफी परेशान हैं। शहर और कस्बों में तो सड़क पर चलना दूभर है। छुट्टा जानवर आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में तो स्थिति और भी बदतर है। किसान बेहाल हैं। फसलें चौपट हो रही हैं। इस समस्या के निदान के लिए सरकार ने कान्हा आश्रय स्थल निर्माण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन




उसी के तहत जिले के रिसिया कस्बे में कान्हा आश्रय स्थल निर्माण के लिए 20 बीघा जमीन तय की गई है। 1.46 करोड़ की लागत से नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। नगर पंचायत रिसिया के अधिशासी अधिकारी शैलेेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वीकृत बजट 1.46 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त 73 लाख का बजट शासन ने अवमुक्त कर दिया है। इसके तहत मवेशियों के रहने, चारा खाने के भवन का निर्माण शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन




नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकड़ कर अब कान्हा आश्रय स्थल में रखा जा सकेगा। इससे लेागों को छुट्टा जानवरों से न सिर्फ निजात मिलेगी। बल्कि दुर्घटनाओं के ग्राफ पर भी अंकुश लग सकेगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गोबर गैस प्लांट से वर्मी कंपोस्ट उर्वरक का निर्माण होगा। वहीं आसपास के 100 से अधिक घरों को बिजली की भी सप्लाई कर राजस्व का अर्जन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें