रिसियामोड़ (बहराइच)। कटिलिया चौराहे पर एक एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम धू-धू कर जल गया। संयोग से एटीएम में नकदी नहीं थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रिसिया थाना अंतर्गत कटिलिया चौराहे पर वाय इंडिया प्राइवेट कंपनी का एटीएम है। बुधवार देर रात एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मशीन जल गई। काफी देर बाद ग्रामीण धुआं देखकर एकत्रित हुए।
सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। पुलिस को मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष अटलबिहारी ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच की गई है। एटीएम में नकदी नहीं थी, सिर्फ एटीएम जला है। जांच की जा रही है।