फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में निकला अजगर, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के प्राथमिक विद्यालय कुट्टी परिसर में एक विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज का ग्राम पंचायत मधवापुर जंगल के किनारे बसा हुआ है। प्राथमिक विद्यालय कुट्टी में रविवार दोपहर में विशालकाय अजगर सांप पहुंच गया। वह परिसर में जाकर फुफकारने लगा। खेत जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना वन क्षेत्राधिकारी विकास कुमार अस्थाना को दी गई। उन्होंने वन रक्षक अवधनरायन शुक्ला को टीम के साथ गांव भेजा। यहां पर अजगर विद्यालय परिसर में चक्कर लगा रहा था। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे थनैया बीट के जंगलों में छोड़ दिया। वन रक्षक के मुताबिक पकड़े गए अजगर का वजन 30 किलो तथा 12 फुट लंबा था। वहीं स्कूल में छुट्टी होने के कारण अफरातफरी नहीं मची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें