फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बने भव्य राममंदिर, गौमाता घोषित हो राष्ट्रीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर
विज्ञापन

शिवसेना के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग
बहराइच। शिवसेना का स्थापना दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिवसैनिकों ने बाला साहब ठाकरे के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। शिवसेना जिला प्रमुख अर्जुन पंडित शिवाकांत ने कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए केंद्र सरकार गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करे। वहीं अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए, जिससे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना साकार हो सके। जिला प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए करोड़ों का बजट दिया है। मगर बहराइच में लोक निर्माण विभाग ने धन की बंदरबांट कर ली है। इसकी जांच कराई जाए। जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में धांधली, नगर क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नहीं होने आदि की शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई। कार्यक्रम के बाद शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान शत्रोहन लाल विश्वकर्मा, रामशंकर विश्वकर्मा, तिलक राम, रामफेरन, मोहनलाल, राजेश कुमार, रमेश, लक्ष्मीनरायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें