फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 विद्यालयों में ठहरेंगे 15 हजार सुरक्षा कर्मी

Wed, 24 Apr 2019 11:49 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 6 मई को मतदान है। इसके लिए 15 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगेगी। इनमें अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस बल शामिल होंगे। जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर स्कूलों को चिन्हित किया गया है। 66 स्कूलों में पैरामिलिट्री फोर्स को ठहराने की तैयारी है। इनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बहराइच जनपद में छह मई को मतदान होना है। इसके करीब दो दिन पहले से ही जिले में बाहर से फोर्स के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गल्ला मंडी से पुलिस फोर्स और मतदान कर्मियों को पांच मई को रवाना किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिले से भेजी जाने वाली फोर्स को ठहराने के लिए प्रशासन ने स्कूलों का चयन कर लिया है।

जनपद के छह तहसील मुख्यालयों व चौदह ब्लॉकों में 66 स्कूलों को फोर्स को ठहराने के लिए चयनित किया गया है। इन स्कूलों में बिजली, पानी और अन्य इंतजामों की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। सभी स्कूलों के प्रबंधकों को टूट फूट के मरम्मत कार्य कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों तक जाने वाले मार्ग भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्कूलों में व्यवस्थाओं के संबंध में एसडीएम और सीओ से रिपोर्ट भी मांगी है। जिससे वहां और सुविधाएं बढ़ाई जा सकें। 
विज्ञापन


फोर्स ठहरने वाले स्कूलों में होगा अवकाश
जिन स्कूलों में फोर्स ठहराने की व्यवस्था की जा रही है, वहां अवकाश दे दिया जाएगा। चुनाव कार्य होने से कुछ व्यवस्थाएं जरूर प्रभावित होंगी। मगर जिन स्कूलों में शिक्षण कार्य संचालित करने में आसानी होगी, वहां पर शिक्षण कार्य संचालित होता रहेगा। 
-राजेंद्र पांडेय, डीआईओएस

मांगी गई है रिपोर्ट
बीते दिनों फोर्स को ठहराने के लिए चिन्हित किए गए स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की जा चुकी है। सभी एसडीएम व सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। थानाध्यक्षों को भी स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। 
विज्ञापन

-शंभु कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें