बहराइच। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप अभी थमा नहीं है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई 15 मरीजों की जांच में एक युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। उसका इलाज चल रहा है।
बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है। इससे शहर व ग्रामीण इलाकों में गंदगी की भरमार हो जाती है। जिससे मच्छर पनपने लगते हैं। इन दिनों जलभराव व गंदगी के कारण मच्छरजनित बीमारियां फैल रही हैं। जिससे सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ हो रही है। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को दवा, पर्चा काउंटर तथा ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। जांच के लिए भी पैथालॉजी में लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले 15 मरीजों की जांच की गई। इसमें कोमल सिंह की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की जांचें हो रही हैं। पर्याप्त मात्रा में किट भी उपलब्ध है।