फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में घुसा 15 फुट का मगरमच्छ, दहशत

Wed, 06 Aug 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भोपतपुर बेलवा गांव में घर में घुसा मगरमच्छ।    -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा गांव में सोमवार रात एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। उसकी लंबाई लगभग 15 फुट बताई जा रही है। करीब आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरे गांव में दहशत का आलम रहा।
विज्ञापन



भोपतपुर बेलवा गांव निवासी बफाती के घर में सोमवार रात करीब एक बजे मगरमच्छ घुस आया। शौचालय की ओर छुपे मगरमच्छ को देखकर परिजनों और आसपास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया।

वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को भारी बारिश व अंधेरे के चलते रेस्क्यू कार्य में खासी मुश्किलें आईं। मगरमच्छ घर के शौचालय में घुसा हुआ था, उसे बाहर निकालने के लिए टीम में शामिल वन दरोगा बृजेश वर्मा, वन रक्षक कमलेश, ऋषिपाल, छोटकन व जाबिर को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे मगरमच्छ को सकुशल पकड़ लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लगभग 15 फुट मगरमच्छ को गायघाट स्थित सरयू नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही, मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें